मुस्लिम युवक ने ‘लक्की’ नाम बताकर युवती से की दोस्ती, फिर ब्लैकमेल कर किया रेप बनाया वीडियो

Edited By Himansh sharma, Updated: 30 Apr, 2026 07:16 PM

man fakes lucky identity allegedly rapes and blackmails woman in indore

मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इंदौर। (सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश के इंदौर में एक हिंदू युवती ने एक मुस्लिम युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने खुद को ‘लक्की’ नाम से परिचित कर पहले उससे दोस्ती की और फिर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कथित तौर पर युवती को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह लगातार उसे ब्लैकमेल करता रहा।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात कराया और उसे अजमेर दरगाह ले जाकर धार्मिक दबाव बनाने की कोशिश की। वहां उसे बुरखा पहनाने और धर्म परिवर्तन के लिए भी मजबूर किया गया। पीड़िता के अनुसार, उसकी मुलाकात सितंबर 2022 में इंदौर के 56 दुकान क्षेत्र में आरोपी से हुई थी। उस समय वह नौकरी की तलाश में थी, जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसका विश्वास जीत लिया। 20 दिसंबर 2023 को आरोपी उसके तिलक नगर स्थित घर पहुंचा, जहां कथित तौर पर उसे खाने में नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया गया और उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश आने पर उसे वीडियो दिखाकर धमकाया गया और लगातार उसके साथ रहने का दबाव बनाया गया।

मार्च 2024 में पीड़िता को पता चला कि आरोपी का असली नाम लक्की नहीं बल्कि सोहेल खान है। विरोध करने पर उसे फिर से धमकाया गया और अजमेर ले जाया गया, जहां धार्मिक गतिविधियों के नाम पर दबाव बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने का आरोप है। अक्टूबर 2024 में गर्भवती होने पर जब पीड़िता ने शादी की बात की, तो आरोपी ने कथित रूप से दबाव बनाकर उसका गर्भपात करा दिया, जिससे उसकी तबीयत गंभीर रूप से प्रभावित हुई। इसके बाद जून 2025 में पीड़िता को पीथमपुर के पास एक कमरे में रखा गया, जहां उसे कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और धार्मिक क्रियाओं के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के भी आरोप हैं। आखिरकार हिम्मत जुटाकर पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पलासिया पुलिस ने मामले में आरोपी सोहेल खान के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!