बड़ी गड़बड़ी! जीवित लोगों को बताया मृत, 3 के नाम पर जारी हुए डेथ सर्टिफिकेट, सचिव पर गिरी गाज

Edited By Himansh sharma, Updated: 26 Apr, 2026 12:10 PM

mp panchayat scandal living residents declared dead secretary suspended

जनपद पंचायत गौरिहार की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है।

छतरपुर (राजेश चौरसिया): जनपद पंचायत गौरिहार की ग्राम पंचायत चंद्रपुरा में प्रशासनिक लापरवाही का गंभीर मामला सामने आया है। यहां तीन जीवित लोगों के नाम पर गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए, जिसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब रामबाई रैकवार, गिरजा विश्वकर्मा और कल्लू अहिरवार ने 17 अप्रैल 2026 को जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वे पूरी तरह जीवित हैं, लेकिन सरकारी रिकॉर्ड में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। इस गलती के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं और अन्य सेवाओं का लाभ लेने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

शिकायत को गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने जांच कराई, जिसमें आरोप सही पाए गए। जांच में यह भी सामने आया कि यह गंभीर लापरवाही मध्यप्रदेश पंचायत सेवा आचरण नियम 1996 के तहत कदाचार की श्रेणी में आती है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला पंचायत सीईओ नमः शिवाय अरजरिया ने ग्राम पंचायत सचिव अमर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय जनपद पंचायत गौरिहार कार्यालय निर्धारित किया गया है।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निलंबन के दौरान सचिव को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। इस कार्रवाई के बाद पंचायत व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं और स्थानीय स्तर पर रिकॉर्ड की गहन जांच की मांग तेज हो गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!