MP के मंडला में भारी बारिश, नैनपुर का थावर पुल डूबने से मंडला सिवनी मार्ग बंद

Edited By meena, Updated: 23 Jul, 2024 05:34 PM

mandla nainpur s thawar bridge submerged due to mandla seoni road closed

मंडला जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं...

मंडला (अरविंद सोनी) : मंडला जिले में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। नदी नाले उफान पर आ गए हैं। वहीं नैनपुर में थावर नदी पर बना पुल डूब गया है। इससे मंडला सिवनी मार्ग बंद हो गया है जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं।

PunjabKesari

सोमवार शाम से ही जिले में तेज बारिश हो रही है। इससे मंडला और सिवनी जिले की सीमा पर नैनपुर की थावर नदी में तेज बहाव आ गया और लगभग 5, 6 फिट पानी पुल के ऊपर से बह गया। पुल के ऊपर से अधिक पानी होने के कारण मंडला से सिवनी, नागपुर मार्ग कल रात से बंद हो गया। नैनपुर से बालाघाट मार्ग पर भी नदी नाले उफान पर होने से बालाघाट मार्ग भी बंद है। दोनों ओर आने जाने वाहनों की लंबी कतार लगी है।

PunjabKesari

जिक्रयोग है कि लगभग 4 वर्षों से थावर नदी पर नवीन पुल चींटी की चाल से निर्माणाधीन है लेकिन उसका कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है। पिछले वर्ष की बरसात में थावर नदी पर बने पुल का उपरी भाग बह गया था। जिस वजह से आवागवन कुछ दिनों के लिए बंद हो गया था। इसके बावजूद प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!