धार में ट्राला और कार की टक्कर से तीन वाहनों में लगी भीषण आग, रोकना पड़ा ट्रैफिक

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Aug, 2024 02:00 PM

massive fire broke out in three vehicles in dhar

धार जिले में धामनोद में ट्राले की टक्कर से तीन वाहनों में भीषण आग लग गई।

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में धामनोद में ट्राले की टक्कर से तीन वाहनों में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई थी और 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, जिसके बाद एक बार फिर आग भड़क गई थी जिसे काबू करने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, इस हादसे में तीन लोगों घायल हो गए हैं। जिनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PunjabKesari
  काकड़दा चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा राव खलघाट फोरलेन के गणपति घाट पर गुरुवार की देर रात को हुआ है। ब्रेक फेल होने से ट्रॉली ने अनियंत्रित होकर आगे चल रही कार में टक्कर मार दी थी ट्राला और कार यहां पहले से दुर्घटनाग्रस्त खड़े वाहन से टकरा गए हादसे के बाद दो वाहनों में भीषण आग लग गई दो कार सवार और ट्राले का ड्राइवर घायल हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!