12 साल की बच्ची से मामा ने किया दुष्कर्म, घर में अकेला पाकर दरिंदगी की हदें पार; पीड़िता की हालत नाजुक

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2026 10:30 AM

maternal uncle rapes 12 year old girl crosses all limits of

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के आगर मालवा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि घर में अकेला पाकर बच्ची के रिश्ते के मामा ने दरिदंगी की हदें पार की है। घटना के बाद...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के आगर मालवा में से एक सनसनीखेज वारदात की खबर सामने आ रही है। जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। आरोप है कि घर में अकेला पाकर बच्ची के रिश्ते के मामा ने दरिदंगी की हदें पार की है। घटना के बाद से बच्ची की हालत नाजुक बताई गई है।

जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला आगर मालवा क्षेत्र का है। जहां एक 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोप है कि पीड़िता की मां के मौसी के लड़के ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि बच्ची घर में अकेली थी। इसी दौरान रिश्ते में मामा ने अपनी ही भांजी को हवस का शिकार बनाया है। घटना की जानकारी पर परिजनों के होश उड़ गए।

आनन-फानन में पीड़िता को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए इंदौर रेफर किया गया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को 4 घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आगे की जांच जारी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!