MP News: महापौर अन्नू ने छोड़ी कांग्रेस, बीजेपी में हुए शामिल, कह दी यह बड़ी बात..

Edited By Himansh sharma, Updated: 07 Feb, 2024 07:29 PM

mayor jagat bahadur left congress party

लोकसभा चुनाव से पहले जबलपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है।

जबलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले जबलपुर में कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के कुछ बड़े नेताओं ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है। जबलपुर से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कांग्रेस पार्टी को छोड़ दिया है और भाजपा के भोपाल कार्यालय में उन्होंने भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा मौजूद रहे।


महापौर जगत बहादुर सिंह भोपाल के लिए सुबह ही रवाना हो गए थे। इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बताया जा रहा है कि जगत बहादुर सिंह के साथ कांग्रेस के कुछ पार्षदों ने भी भाजपा की सदस्यता ले ली है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस की विधायक प्रत्याशी रहीं और जिला पंचायत सदस्य एकता ठाकुर ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ले ली थी।


जगत बहादुर अन्नू कांग्रेस के टिकट पर जबलपुर के महापौर चुने गए थे। जगत बहादुर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भी करीबी माने जाते हैं। निकाय चुनाव के समय भी पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने जगत बहादुर के लिए जमकर प्रचार किया था जबलपुर में कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। जबलपुर महापौर ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा की वह भगवान राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के शामिल न होने और राम मंदिर को लेकर उनके स्टैंड से आहत थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!