दहशत के साए में मुरैनावासी, इनामी डाकू गुड्डा गुर्जर दे रहा है बेटियां उठाने की धमकी

Edited By meena, Updated: 04 Sep, 2019 02:38 PM

morena in the shadow of horror

चंबल संभाग में एक बार फिर डकैतों की दहशत फैल गई है। 25 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर और उसका गिरोह मुरैना में सक्रिय हो रहा है। गिरोह गांव वालों से वसूली करने के साथ साथ उनकी बहू-बेटियों पर बुरी नीयत से उठाने की कोशिशें भी कर रहा है...

मुरैना: चंबल संभाग में एक बार फिर डकैतों की दहशत फैल गई है। 25 हजार का इनामी डकैत गुड्डा गुर्जर और उसका गिरोह मुरैना में सक्रिय हो रहा है। गिरोह गांव वालों से वसूली करने के साथ साथ उनकी बहू-बेटियों पर बुरी नीयत से उठाने की कोशिशें भी कर रहा है। गांव वाले डकैतों की हरकरतों से दहशत में जीने को मजबूर हैं।

PunjabKesari

गांव में दहशत का माहौल...
मुरैना में एसपी की जन सुनवाई के दौरान मुरैना के आदिवासी बाहुल्य धोबिनी गांव के करीब सौ लोग पहुंचे। लोगों ने इस बार बिजली-पानी का मुद्दा न उठाकर अपनी परेशानी बताई। उनकी आंखों में डकैतों की दहशत साफ दिखाई दे रही थी। गांव वालों का कहना है कि गुड्डा गुर्जर और उसका गिरोह आया था और हर घर से 500 रुपए वसूल ले गया। लोगों ने बताया कि गुर्जर गिरोह उनकी बेटियों की मांग कर रहा है। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे गए हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!