Edited By Desh sharma, Updated: 02 Dec, 2025 05:50 PM

छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसानों के लिए आवाज बुलंद कर दी है। छिंदवाड़ा की कुसमेली कृषि उपज मंडी के सामने विशाल किसान बचाओ आंदोलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब मक्का का दाम तीन हजार प्रति क्विंटल होना चाहिए।
छिंदवाड़ा(साहुल सिंह): छिंदवाड़ा में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने किसानों के लिए आवाज बुलंद कर दी है। छिंदवाड़ा की कुसमेली कृषि उपज मंडी के सामने विशाल किसान बचाओ आंदोलन में पूर्व सांसद नकुलनाथ ने हुंकार भरते हुए कहा कि अब मक्का का दाम तीन हजार प्रति क्विंटल होना चाहिए।
उन्होंने किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए कहा की किसान अपना हक और अधिकार मांग रहा है लेकिन सरकार सोई हुई हैं, उसकी नींद खुल ही नहीं रही है।
नकुलनाथ ने किसान आंदोलन को सम्बोधित करते हुए कहा की भाजपा ने 2400 रुपए प्रति क्विंटल के दाम से खरीदने की घोषणा की थी। अब वो पूछते हैं कि भाजपा कब खरीदी करेगी। किसानों को प्रति एकड़ मक्का पर लागत की तुलना में आधा भी दाम नहीं मिल रहा हैं। मैं कहता हूँ 2400 से भी कुछ नहीं होगा, बढ़ी हुई लागत के हिसाब से किसान भाइयों को 3000 हजार रुपए प्रति किवंटल का दाम मिलना चाहिए।