बगीचे में काम करने लाए थे बाहर, फरार हुआ कैदी

Edited By suman, Updated: 06 Aug, 2018 12:20 PM

out in the garden to get to work fled prisoner

हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा मनीराम  केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से फरार हो गया। उसे रोजाना की तरह जेल के बाहर बगीचे में काम करने के लिए दोपहर सवा 12 बजे जेल से बाहर निकाला गया था। इस दौरान वह गायब हो गया। एसआई आरएल भगत ने बताया कि मनीराम को...

सागर : हत्या के मामले में आजीवन कैद की सजा काट रहा मनीराम केंद्रीय जेल भैरवगढ़ से फरार हो गया। उसे रोजाना की तरह जेल के बाहर बगीचे में काम करने के लिए दोपहर सवा 12 बजे जेल से बाहर निकाला गया था। इस दौरान वह गायब हो गया। एसआई आरएल भगत ने बताया कि मनीराम को 26 जून 2005 को कन्नौद जेल से उज्जैन स्थित केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में स्थानांतरित किया गया था।
PunjabKesari
वर्ष 2013 से मनीराम को महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएं मप्र के आदेशानुसार जेल के बाहर बगीचे में कमान पास दिया गया था। रोजाना जेल के बाहर बगीचे में काम करने के लिए आता था। शाम को उसे वापस जेल के अंदर कर दिया जाता था। रविवार दोपहर भी वह सवा 12 बजे जेल से बाहर बगीचे में काम करने के लिए आया और फरार हो गया। मामले में भैरवगढ़ पुलिस को शिकायत मिली है। इस पर उसकी तलाश की जा रही है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!