नए साल की पूर्व संध्या पर पंचायत सचिव कार्यालय अटैच, गंभीर वित्तीय अनियमितता के चलते तगड़ा एक्शन

Edited By Desh sharma, Updated: 31 Dec, 2025 10:23 PM

panchayat secretary in singrauli attached to the district panchayat office

सिंगरौली में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सिंगरौली में पंचायत सचिव को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है।  दरअसल सिंगरौली जिले की देवसर जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत बकहुल में हुई वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत के लिए जिला सीईओ ने जांच दल...

सिंगरौली(अंबुज तिवारी): सिंगरौली में एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सिंगरौली में पंचायत सचिव को जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है।  दरअसल सिंगरौली जिले की देवसर जनपद पंचायत में आने वाली ग्राम पंचायत बकहुल में हुई वित्तीय अनियमिताओं की शिकायत के लिए जिला सीईओ ने जांच दल गठित किया है.

PunjabKesari

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जगदीश कुमार गोमे ने 31 दिसंबर को आदेश जारी कर बकहुल सचिव रमेशचंद्र जायसवाल को शिकायत की जांच पूरी होने तक जिला पंचायत कार्यालय में अटैच कर दिया है.साथ ही उन्होंने ग्राम पंचायत के सभी दस्तावेज ग्राम रोजगार सहायक को सौंपने का निर्देश सचिव को दिया है.

ग्रामीणों ने सचिव की शिकायत 22 तारीख को कलेक्टर गौरव बैनल से भी की थी.सचिव पर ग्रामीणों ने कार्यों में भ्रष्टाचार के साथ साथ भेदभाव पूर्ण काम करने का आरोप लगाया है. पंचों के साथ ग्रामीणों ने जिला सीईओ से मामले को शिकायत कर सचिव को पंचायत से हटाने की मांग की है.

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!