MP में जैन संत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Edited By Jagdev Singh, Updated: 13 May, 2020 02:58 PM

people gathered welcome jain saint mp people took social distancing

लॉकडाउन के दौरान मध्य प्रदेश में भारी भीड़ जमा होने का मामला सामने आया है। सागर जिले के बांदा में जैन संत प्रमाणसागर के स्वागत के लिए मंगलवार को जनसैलाब उमड़ा। भीड़ पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आई..............

भोपाल: लॉकडाउन के दौरान मध्य प्रदेश में भारी भीड़ जमा होने का मामला सामने आया है। सागर जिले के बांदा में जैन संत प्रमाणसागर के स्वागत के लिए मंगलवार को जनसैलाब उमड़ा। भीड़ पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आई।

PunjabKesari

इस दौरान सागर के एसएस पी प्रवीण भूरिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों और धारा 144 का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार को सागर जिले के बांदा में जैन संत प्रमाणसागर के स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ा और उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।

PunjabKesari

इस दौरान लोगों ने पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया। बता दें कि मध्यप्रदेश में ऐसे समय में ये भीड़ इकट्ठा हुई है जब प्रदेश का नाम कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में शामिल है।

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3986 हो गई है। 1860 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 225 लोगों की मौत हो चुकी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!