रेहटी पुलिस ने पौने 3 लाख की शराब जब्त की, दो युवक गिरफ़्तार

Edited By Devendra Singh, Updated: 05 Jul, 2022 07:18 PM

police arrested two accused with illegal liquor in sehore

पुलिस (police) ने सफेद कार को रोककर उसकी चैकिंग की तो उसमें 330 प्लेन देसी शराब के क्वार्टर मिले। पुलिस द्वारा कार में बेठे दो युवकों को गिरफ़्तार कर शराब के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है।

सीहोर (अमित शर्मा): नसरुल्लागंज के बुधनी विधानसभा (budhni assembly) क्षेत्र में रेहटी थाना पुलिस (rehati police station) को बीती रात मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि औबेदुल्लागंज से दो व्यक्ति वाइट कार से अवैध शराब लेकर आ रहे हैं। सूचना पर अमल करते हुए रेहटी थाना प्रभारी अरविंद कुमरे ने टीम बनाकर देलावाडी घाट पर पहुंचकर दबीश दी।

330 प्लेन देसी शराब के क्वार्टर जब्त

जिसके बाद पुलिस (police) ने सफेद कार को रोककर उसकी चैकिंग की तो उसमें 330 प्लेन देसी शराब के क्वार्टर मिले। पुलिस द्वारा कार में बेठे दो युवकों को गिरफ़्तार कर शराब के सम्बंध में पूछताछ की जा रही है। वहीं आरोपियों से बरामद शराब सहीत कार की कीमत 2 लाख 73 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। इस सफलता पर सीहोर एसपी ने टीम को उचित पुरस्कृत करने की घोषणा की है।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!