श्मशान घाट पर सजी थी अर्थी, ऐन वक्त पर पुलिस आई और उठा ले गई लाश

Edited By meena, Updated: 09 Sep, 2019 05:39 PM

police came on time and took away the dead body

जबलपुर जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत भीटा गांव में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मृतक विवाहिता के शव को पुलिस जब श्मशान घाट से उठा ले आई। दरअसल, विवाहिता की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई थी, जिसकी शिकायत मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालवालों के...

जबलपुर(विवेक तिवारी): जबलपुर जिले के शहपुरा थाना अंतर्गत भीटा गांव में एक अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई। मृतक विवाहिता के शव को पुलिस जब श्मशान घाट से उठा ले आई। दरअसल, विवाहिता की मौत नहीं बल्कि हत्या हुई थी, जिसकी शिकायत मृतक महिला के परिजनों ने ससुरालवालों के खिलाफ थाना में की थी।

PunjabKesari
 

जानकारी के अनुसार, कल्याण सिंह की शादी दमोह के पतलोनी तेजगढ़ में कविता पटेल उम्र 22 के साथ हुई थी। जहां मृतिका को डिलेवरी के लिए शुक्रवार को मेडिकल अस्पताल में भर्ती किया गया था। मृतिका का बीपी कम होने के कारण बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद मां की भी मौत हो गई। जच्चा और बच्चा की मौत के बाद दोनों को डॉक्टर ने कागजी कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया जिसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए भीटा गांव ले आए। हालांकि इसके बाद महिला के भाई भी सहमत हो गए और अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए।


PunjabKesari

वहीं इससे पहले मृतिका के भाई सुरेंद्र सिंह फूल सिंह और गोपी सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को ससुराल वालों ने मार दिया है जिसकी शिकायत मायके पक्ष ने पुलिस में कर दी। शाहपुरा पुलिस ने मामले की जांच के लिए श्मशान घाट पहुंचकर मृतका के शव को अर्थी से उठाया और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले आए। जहां महिला का पोस्टमार्टम होगा इसके बाद दोनों पक्षों के बयान होने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल इस मामले ने तूल जरूर पकड़ लिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!