चुनरी यात्रा पर कांग्रेस नेता ने किया ऐसा कमेंट कि मच गया बवाल, पुलिस को दर्ज करना पड़ा मामला

Edited By meena, Updated: 14 Aug, 2026 06:36 PM

police registered a case for commenting on chunari yatra

मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस नेता समेत 2 के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने सावन माह में करीला धाम

अशोकनगर: मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में कांग्रेस नेता समेत 2 के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट शेयर करने पर मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता ने सावन माह में करीला धाम और मां बिजासन मंदिर के लिए निकाली जा रही चुनरी यात्राओं को लेकर टिप्पणी की थी। जिस पर महिलाओं ने धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत के बाद मामला दर्ज किया गया है। 

पूरा मामला कृष्णवीर सिंह यादव यूजर की पोस्ट के बाद शुरु हुआ। उन्होंने चुनरी यात्रा की तस्वीर साझा करते कैप्शन में लिखा- ‘चुनरी यात्रा या भेड़चाल? इसके बाद नगरपालिका के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता रितेश जैन ने इस पोस्ट को री-शेयर किया। इतना ही नहीं उन्होंने पोस्ट के साथ टिप्पणी करते हुए लिखा कि एक पीढ़ी का पाखंड, दूसरी पीढ़ी की परंपरा और तीसरी पीढ़ी का धर्म बन जाता है। कांग्रेस नेता की पोस्ट वायरल होते ही वे ट्रोल हो गए। कांग्रेस नेता की पोस्ट पर लोगों ने तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दी, श्रद्धालुओं में आक्रोश देखने को मिला।

नाराज स्थानीय महिलाओं ने बेनी बाई के नेतृत्व में पुलिस अशोकनगर कोतवाली थाने पहुंचकर कांग्रेस नेता के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने की शिकायत दर्ज कराई। महिलाओं ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि चुनरी यात्रा उनके लिए केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

बता दें कि जिले की मुंगावली तहसील में स्थित करीला धाम मां जानकी के प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों में एक माना जाता है। लोगों की मान्यता है कि करीला का संबंध रामायण काल से है और लव कुश का जन्म भी यहीं हुआ था। इसे महर्षि वाल्मीकि के आश्रम तथा माता सीता के वनवास काल से जोड़ा जाता है। करीला धाम में धार्मिक आयोजनों के साथ राई नृत्य की परंपरा भी लंबे समय से चली आ रही है। बड़ी संख्या में देश- प्रदेश से श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए पहुंचते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!