पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बोर्ड परीक्षाओं के दौरान बजाया डीजे, सामान जब्त

Edited By meena, Updated: 26 Feb, 2026 04:34 PM

police take major action confiscated equipment for playing dj despite warning

पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस की स्पष्ट चेतावनी और निर्देशों की अवहेलना करने पर एक डीजे संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई...

मंडीदीप (अमित दांगी) : पुलिस ने बोर्ड परीक्षाओं के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस की स्पष्ट चेतावनी और निर्देशों की अवहेलना करने पर एक डीजे संचालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करते हुए उसका सामान जब्त कर लिया गया है। 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए, दो दिन पूर्व एसडीओपी शीला सुराणा ने क्षेत्र के सभी डीजे संचालकों की थाने में बैठक बुलाई थी।

PunjabKesari

इस बैठक में सख्त निर्देश दिए गए थे कि परीक्षाओं के दौरान ध्वनि प्रदूषण न फैलाया जाए और नियमों का पालन किया जाए। चेतावनी दी गई थी कि यदि कोई भी संचालक डीजे बजाते पाया गया, तो उस पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस हिदायत के बावजूद, एक डीजे संचालक ने एक बारात में सरेआम नियमों का उल्लंघन किया और तेज आवाज में डीजे बजाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस प्रशासन तुरंत हरकत में आया।

PunjabKesari

एसडीओपी शीला सुराणा के निर्देशन और थाना प्रभारी रंजीत सराठे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित डीजे संचालक को पकड़ा और उसका डीजे सिस्टम जब्त कर लिया। पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि छात्रों के भविष्य और उनकी परीक्षाओं के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!