खाद्य विभाग ने शताब्दी एक्सप्रेस के बेस किचन में मारा छापा, सड़े प्याज से बनाया जा रहा था खाना

Edited By meena, Updated: 25 Aug, 2019 10:11 AM

printed in the base kitchen of shatabdi express

शताब्दी एक्सप्रेस में लगातार मिल रही खराब खाने की शिकायतों के बाद ग्वालियर स्थित बेस किचन में खाद्य विभाग ने छापा मारा। इस दौरान टीम को किचन में बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ प्याज मिला। इस प्याज से दाल में तड़का लगाने के साथ सब्जी भी बनाई जा रही...

ग्वालियर: शताब्दी एक्सप्रेस में लगातार मिल रही खराब खाने की शिकायतों के बाद ग्वालियर स्थित बेस किचन में खाद्य विभाग ने छापा मारा। इस दौरान टीम को किचन में बड़ी मात्रा में सड़ा हुआ प्याज मिला। इस प्याज से दाल में तड़का लगाने के साथ सब्जी भी बनाई जा रही थी।दरअसल, कुछ दिन पहले शताब्दी एक्सप्रेस में ग्वालियर से सप्लाई होने वाले खाने की घटिया क्वालिटी को लेकर कलेक्टर से शिकायत की गई थी। जिसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम पुष्पा पुषाम ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी लोकेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ कांतिनगर स्थित बेस किचन में छापा मारा।

PunjabKesari

छापेमारी के दौरान कई अनियमितताएं पाई गई। वहां किचन में सड़े प्याज के इस्तेमाल के साथ -साथ किचन में मौजूद कर्मचारी खाना बनाते समय न तो ग्लब्स और न ही सिर पर कैप लगाए हुए थे। किचन में मौजूद चावल के पैक से बैच नंबर और मूल्य भी अंकित नहीं था।

PunjabKesari

खाद्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए जांच के लिए तुअर दाल, चावल, पनीर और मिर्च-मसाले के चार सैंपल लिए। जिसे जांच के लिए लैब भेज दिया गया है। इस किचन पर पहले भी रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा छापेमारी का जा चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!