दलित बच्चों की हत्या पर बोली प्रियंका गांधी, अपराधियों को कठोर सजा दिलवाएं कमलनाथ
Edited By Vikas kumar, Updated: 26 Sep, 2019 04:47 PM

कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने मप्र के शिवपुरी में हुई दो दलित बच्चों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने इस मामले में मप्र के सीएम कमलनाथ से अनुरोध किया है कि वह दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी हिंसक और निंदनीय...
भोपाल: कांग्रेस महासिचव प्रियंका गांधी ने मप्र के शिवपुरी में हुई दो दलित बच्चों की हत्या पर दुख जताया है। उन्होंने इस मामले में मप्र के सीएम कमलनाथ से अनुरोध किया है कि वह दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें ताकि भविष्य में दोबारा ऐसी हिंसक और निंदनीय घटनाएं न हों।

प्रियंका गांधी ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए लिखा एक मां होने के नाते इस घटना की क्रूरता और अमानवीयता से मुझे गहरा दुःख हुआ । इन बच्चों का क्या दोष था और इनकी मां पर क्या बीत रही होगी ? कमलनाथ जी से अनुरोध है कि अपराधियों को कठोर सजा दिलवाई जाए और सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में भी ऐसी हिंसक और निंदनीय घटनाएं न हों।
बता दें कि बुधवार को शिवपुरी जिले के भाव खेड़ी गांव में शौच करने गए दो बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
Related Story

हेड कांस्टेबल को महंगी पड़ी अपराधियों के साथ बर्थडे पार्टी में फोटोशूट, किए गए निलंबित,विभाग में...

उज्जैन में गुरकीरत मनोचा के परिजनों के आंसू पोंछने पहुंचे CM मोहन,कहा-सरकार मदद करेगी, कनाडा में...

सचिव को सख्त सजा, निर्माण कार्यों के भुगतान बदले सरपंच से मांगे थे 1 लाख रुपए, किए गए निलंबित

बिना बताए पूरा दिन गायब रहे TI, SP को पता चला तो भड़के, ऐसी सजा दी कि बन गई सुर्खियां

धर्म स्वातंत्र्य विधेयक 2026 : छत्तीसगढ़ में महिलाओं व नाबालिगों के धर्मांतरण पर 20 साल तक की सजा

MP के छात्र की कनाडा में दर्दनाक मौत, कार से कुचलकर हत्या का आरोप

MP में कुएं में मिले तीन बच्चों के शव, इलाके में फैली सनसनी

2028 में प्रदेश में बनेगी कांग्रेस की सरकार, 2029 में राहुल गांधी बनेंगे देश के...

कांग्रेस में घमासान! कांग्रेस नेता ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ राहुल गांधी को लिखा पत्र, कर दी ये...

MLA मुकेश मल्होत्रा मामले में कांग्रेस में पड़ी फूट, MP कांग्रेस के बड़े नेताओं पर सनसनीखेज आरोप,...