Edited By PTI News Agency, Updated: 03 Aug, 2021 10:39 PM

भोपाल, तीन अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,880 तक पहुंच गयी।
भोपाल, तीन अगस्त (भाषा) मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 7,91,880 तक पहुंच गयी।
मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में किसी भी व्यक्ति की कोरोना वायरस से मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 10,513 है। प्रदेश में वर्तमान में केवल 139 मरीज उपचाराधीन हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में अब तक 7,81,228 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को 35,990 लोगों को कोरोना रोधी टीके लगाए गये। इसी के साथ प्रदेश में अब तक 3,31,66,886 लोगों को कोरोना रोधी टीके लग चुके हैं।
यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।