भोपाल के स्कूलों में बम की धमकी: तमिलनाडु के लड़के द्वारा बनाए गए बॉट से भेजे गए फर्जी ई-मेल

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 May, 2022 10:34 PM

pti madhya pradesh story

भोपाल, 20 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के 11 स्कूलों को हाल ही में मिले बम की धमकी वाले ई-मेल तमिलनाडु के सलेम के 17 वर्षीय एक लड़के द्वारा बनाए गए बॉट से मिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यहां एक जानकारी दी।

भोपाल, 20 मई (भाषा) मध्य प्रदेश के 11 स्कूलों को हाल ही में मिले बम की धमकी वाले ई-मेल तमिलनाडु के सलेम के 17 वर्षीय एक लड़के द्वारा बनाए गए बॉट से मिल हैं। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यहां एक जानकारी दी।
भोपाल के 11 स्कूलों को 13 मई को ई मेल प्राप्त हुए थे जिसमें दावा किया गया था कि स्कूलों को बम से उड़ा दिया जाएगा। इसके बाद पुलिस के कई दलों द्वारा जांच में इस जानकारी को गलत पाया गया।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त अमित कुमार ने पीटीआई भाषा को शुक्रवार को बताया, ‘‘ प्रथम दृष्टया जांच से पता चला है कि तमिलनाडु के सलेम के इस लड़के ने बॉट (इंटरनेट या किसी अन्य नेटवर्क पर एक स्वतंत्र कार्यक्रम जो सिस्टम या उपयोगकर्ता के साथ बातचीत कर सकता है) बनाया था और उन्हें किसी को बेचा था। मामले में उसकी संलिप्तता ज्यादा नहीं है और वह आरोपी नहीं लगता है।’’ डीसीपी ने बताया, ‘‘ उसने इन बॉट को ईमेल भेजने के लिए स्टार्टअप के तौर पर बनाया है। किसी ने इसे उससे खरीदा और फिर इस दूसरों को बेच दिया। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि ये लोग कौन हैं। ऐसा की एक मामला बेंगलुरु से सामने आया है। भोपाल और बेंगलुरु की पुलिस जांच में इसी लड़के तक पहुंचे हैं।’’ उन्होंने कहा कि लड़के ने मंजूर किया कि उसने इन बॉट को लगभग 200 डॉलर में विभिन्न लोगों को बेचा और विभिन्न चैनलों के माध्यम से भुगतान हासिल किया है। पुलिस सभी कोणों से जांच कर रही है।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!