कलेक्टर कार्यालय में घमासान की सजा, पूर्व MLA के भतीजों सहित 7 पर FIR, 80 अज्ञात लोगों पर भी मामला दर्ज,SP बोले-नहीं बख्शेंगे

Edited By Desh sharma, Updated: 24 Oct, 2025 06:13 PM

punishment for the ruckus in the collector s office fir against 7 people includ

बुरहानपुर  जिले में बड़े बवाल का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजों सहित सात लोगों पर तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है।

बुरहानपुर (राजू सिंह राठौड़): बुरहानपुर  जिले में बड़े बवाल का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजों सहित सात लोगों पर तोड़फोड़ और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। वहीं  पुलिस ने करीब 80 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया है।

ट्रैक्टर रैली के बाद मचा था घमासान

PunjabKesari

दरअसल बुरहानपुर में मौसम आधारित फसल बीमा योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज़ केला किसानों ने वीरवार को ट्रैक्टर रैली निकाली थी। यह रैली बाद में तोड फोड़ में बदल गई। रैली के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी जबरन कलेक्टर कार्यालय में घुस गए और प्रवेश द्वार पर तोड़फोड़ कर शासकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाया।

पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजों पर मामला दर्ज

PunjabKesari

पुलिस ने इस मामले में सात नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें पूर्व विधायक ठाकुर सुरेंद्र सिंह शेरा के भतीजे हर्षित ठाकुर , जो जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, आदित्य वीर सिंह ठाकुर, और प्रगतिशील किसान संगठन के प्रदेश संयोजक शिवकुमार कुशवाहा शामिल हैं। इन पर शासकीय कार्य में बाधा, बलवा, और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की धाराओं में FIR दर्ज की गई है। साथ ही 80 के करीब अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर भी इसी तरह का प्रकरण दर्ज हुआ है।

तोड़फोड़ , अशांति फैलाने वालों को नहीं छोड़ेंगे- SP

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने बताया कि किसान शुरुआत में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन कुछ लोगों ने जबरन कार्यालय में घुसकर तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा कि  “मामले की जांच जारी है, और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। सरकारी संपंति को नुकसान पहुंचाना और शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाना गंभीर  अपराध हैं । पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पाटीदार ने कहा है कि रैली वैसे शांति पूर्वक निपट चुकी थी लेकिन कुछ लोगों के समूह ने सारी स्थिति बिगाड़ी और माहौल को अशांत करके तोड़फोड़ की। लिहाजा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में ला जाएगी।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!