बेटी बोली- पापा ने मम्मी को फांसी से लटका कर मार दिया... रिटायर्ड फौजी पर पत्नी की हत्या के आरोप

Edited By meena, Updated: 29 Sep, 2022 07:52 PM

retired soldier accused of killing wife

कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र फॉरेस्ट कॉलोनी निवाई रिटायर्ड फौजी ऋषि कुमार बड़गैया पर पत्नी आरती बड़गैया की हत्या करने आरोप लगाते हुए मृतिका के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में जमकर मारपीट कर दी जिसका एक लाइव वीडियो सामने आया है। वही मौके पर मौजूद...

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी जिले के बरही थाना क्षेत्र फॉरेस्ट कॉलोनी निवाई रिटायर्ड फौजी ऋषि कुमार बड़गैया पर पत्नी आरती बड़गैया की हत्या करने आरोप लगाते हुए मृतिका के परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र में जमकर मारपीट कर दी जिसका एक लाइव वीडियो सामने आया है। वही मौके पर मौजूद बरही पुलिस ने तुरंत ही रिटायर्ड फौजी ऋषि को अरेस्ट कर थाने ले गई।

PunjabKesari

मृतिका आरती की बेटी ने बताया कि उसकी मां और उसके पिता ऋषि बड़गैया के बीच कल रात जमकर बात विवाद हुआ था और सुबह होते ही उसकी मां फांसी के फंदे में लटकी हुई थी और उसे उसके पापा ऋषि बड़गैया ने उठाया और मां के शव को फांसी से उतार बरही स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे और उसकी सूचना पुलिस को दी l

PunjabKesari

वही मृतिका के परिजनों ने यह भी आरोप लगाए कि आरती के पति ऋषि बड़गैया जो रिटायर्ड फौजी वे हमेशा मृतिका आरती के साथ मार पीट करते थे और कल रात ऋषि कुमार ने आरती के साथ मारपीट करने के बाद उसे फांसी के फंदे में लटका उसकी हत्या कर दी है। वही मृतिका आरती की 14 साल की बेटी भी यही बता रही है कि कल रात उनके पिता और मां के बीच जमकर बात विवाद हुआ था। वही मौके पर पहुंची बरही पुलिस रिटायर्ड फौजी को थाने लाकर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!