धान खरीदी केंद्र में घोटाला! खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर बर्खास्त, तहसीलदार ने FIR के भी दिए आदेश

Edited By Himansh sharma, Updated: 31 Jan, 2026 12:51 PM

rice procurement scam officer  operator sacked fir ordered in bijapur

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में धान खरीदी केंद्र पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है।

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में धान खरीदी केंद्र पर बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। पापनपाल उपार्जन केंद्र में 384 क्विंटल धान गायब पाए जाने के बाद प्रशासन ने खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को तत्काल बर्खास्त कर दिया।

शुक्रवार को तहसीलदार पंचराम सलामे और जिला विपणन अधिकारी तामेश सिंह नागवंशी की टीम ने औचक निरीक्षण किया। जांच में सामने आया कि भौतिक सत्यापन में भारी मात्रा में धान गायब था, जिससे अधिकारी हैरान रह गए।

कलेक्टर संबित मिश्रा के कड़े निर्देशों पर खरीदी प्रभारी और ऑपरेटर को दोषी मानते हुए सेवा से पृथक किया गया, साथ ही तहसीलदार ने FIR दर्ज करने के भी आदेश दिए। सहायक आयुक्त सहकारिता को विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने साफ किया है कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगामी दिनों में अन्य केंद्रों पर भी औचक जांच जारी रहेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!