आश्रम में बकरी घुसने पर साधु की हत्या, पुलिस ने ऐसे उठाया हत्याकांड से पर्दा

Edited By Devendra Singh, Updated: 19 May, 2022 04:50 PM

saint murder for goat enter in ashram

डिंडौरी में एक साधु की हत्या के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

डिंडौरी (दीपू ठाकुर): कारोपानी गांव के पास एक साधु की हत्या की खबर लगते ही इलाके में सनसनी मच गई। दरअसल साधु की बेरहमी से हत्या करने के बाद आरोपियों ने शव को सूनसान इलाके में जमीन के नीचे दफना दिया था और आज संदेहियों की निशानदेही पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। घटना बीते 9 मई की है। जब आश्रम परिसर में बकरी घुस जाने को लेकर साधु कमलानंद का कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया था। जिसको लेकर आरोपियों ने पहले साधु की बेरहमी से पीट पीटकर हत्या कर दी और शव को आश्रम के तहखाने में छिपा दिया था और रात को मौका पाकर शव को सुनसान इलाके में ले जाकर जमीन में दफना दिया था।

PunjabKesari

बाबा कमलानंद का शव बरामद 

घटना के बाद जब आश्रम से जुड़े लोग आश्रम पहुंचे, तो उन्हें आश्रम खुला मिला और तहखाने में जगह जगह खून के निशान देखने को मिले। तब अनहोनी की आशंका पर उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पिछले चार दिनों से तफ्तीश शुरू की और गांव के ही कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। संदेहियों की निशानदेही पर पुलिस ने आज मृतक कमलानंद बाबा का शव बरामद कर लिया है।

साधु की हत्या के बाद इलाके में आक्रोश

बताया जाता है की संदेहियों ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। हालांकि मामले की जांच जारी है। लिहाजा पुलिस संदेही आरोपियों के बारे में ज्यादा कुछ कहने से बच रही है। वहीँ घटना के बाद स्थानीय लोगों व साधुओं में आक्रोश है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!