गांव के सरपंच ने ही कराई थी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पानी के टैंकरों की चोरी, हुआ बड़ा खुलासा

Edited By Himansh sharma, Updated: 19 Apr, 2026 11:45 PM

sarpanch behind cm event water tanker theft big revelation

जिले की जुलवानिया पुलिस ने मुख्यमंत्री के भोंगर्या हाट कार्यक्रम के दौरान हुए दो पानी के टैंकरों की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है।

बड़वानी। जिले की जुलवानिया पुलिस ने मुख्यमंत्री के भोंगर्या हाट कार्यक्रम के दौरान हुए दो पानी के टैंकरों की चोरी के मामले में बड़ा खुलासा किया है। जांच के दौरान सामने आया कि यह चोरी किसी और के नहीं बल्कि ग्राम पंचायत आंगलगांव के सरपंच के कहने पर की गई थी। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि सरपंच फिलहाल फरार है।

घटना 2 मार्च की है, जब जुलवानिया में आयोजित भोंगर्या हाट में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन के दौरान आमजन के लिए पेयजल की व्यवस्था हेतु ग्राम पंचायत जुलवानिया और नीम सांगवी के दो टैंकर लगाए गए थे। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने दोनों टैंकर चोरी कर लिए थे, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी पद्म विलोचन शुक्ल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने कमलेश पुत्र सुखलाल मुजाल्दे और पवन पुत्र नाहरसिंह वर्मा, निवासी अगलगांव को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि यह वारदात ग्राम पंचायत आंगलगांव के सरपंच सुनील मुजाल्दे के निर्देश पर की गई थी।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए दोनों पानी के टैंकर बरामद कर लिए हैं, साथ ही घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त किया गया है, जिसकी कुल कीमत लगभग चार लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस के अनुसार, इस मामले में 47 दिन बाद 17 अप्रैल को औपचारिक रिपोर्ट दर्ज की गई थी। इसके बाद लगातार जांच के दौरान पूरे घटनाक्रम का पर्दाफाश हुआ। फिलहाल फरार सरपंच की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि पुलिस ने मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!