Edited By meena, Updated: 05 Aug, 2019 01:33 PM
राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए असमंसज की स्थिति बनी हुई है। पार्टी में कई बड़े दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता ज्योतिरादित्य और सचिन...
भोपाल: राहुल गांधी द्वारा इस्तीफा देने के बाद पार्टी अध्यक्ष के पद के लिए असमंसज की स्थिति बनी हुई है। पार्टी में कई बड़े दिग्गजों के नाम चर्चा में हैं। ऐसे में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अध्यक्ष पद के लिए युवा नेता ज्योतिरादित्य और सचिन पायलट के नाम सुझाए हैं। वहीं, 10 अगस्त को पार्टी मुख्यालय वर्किंग कमेटी में कांग्रेस के नए अध्यक्ष पर फैसला हो सकता है
दरअसल, मंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए ज्योतिरादित्य और सचिन पायलट के नाम सुझाए है। देवड़ा के कहा है कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की बात से बिल्कुल सहमत है कि पार्टी का नया अध्यक्ष युवा, अनुभवशील और सक्षम होना चाहिए। वहीं मिलिंद देवड़ा ने एक सवाल के जबाव में कहा, मेरे विचार से सचिन पायलट और ज्योतिरादित्य सिंधिया में कांग्रेस अध्यक्ष बनने की योग्यता है। कांग्रेस को मजबूत करने के साथ वो विपक्ष को भी मजबूत कर सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले सिंधिया को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग उठती रही है।
राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद वह अपनी इस बात पर अड़े हैं कि उनके परिवार को कोई भी सदस्य पार्टी अध्यक्ष नहीं बनेगा। लेकिन अध्यक्ष पद के लिए उनकी बहन प्रियंका गांधी का नाम भी जोरों पर है।