स्वास्थ्य मंत्री के भतीजे का क्षत विक्षत शव मिलने से फैली सनसनी, मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी पुलिस

Edited By meena, Updated: 13 Aug, 2022 12:39 PM

sensation spread due to the mutilated body of the nephew

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे बिर भद्र प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंहदेव का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सचिन का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बेलगहना इलाके में क्षत विक्षत अवस्था में मिला।

रायपुर(शिवम दुबे): छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के भतीजे बिर भद्र प्रताप सिंह उर्फ सचिन सिंहदेव का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सचिन का शव छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के बेलगहना इलाके में क्षत विक्षत अवस्था में मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच शुरु कर दी है। बताया जा रहा है कि उनकी मौत रेल से कटकर हुई है। 

PunjabKesari

बता दें कि बिर भद्र सिंहदेव अंबिकापुर राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। छत्तीसगढ़ के विधायक बृहस्पति सिंह ने बिर भद्र सिंहदेव पर ही हत्या का आरोप लगाया था। बृस्पति सिंह ने बिर भद्र सिंहदेव के जरिये टीएस सिंहदेव द्वारा हत्या करवाने का आरोप लगाया था। वहीं प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता ने कहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को इसकी जांच हाई कोर्ट केवमौजूदा जज से करानी चाहिए। बिलासपुर के एडिशनल एसपी रोहित झा ने कहा है कि सालका स्टेशन के आगे एक बॉडी मिली है। तात्कालिक तौरपर बॉडी जब्त कर मर्च्युरी ले जाया जा रहा है अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!