किराए के मकान पर सजती थी जिस्मों की महफिल...खुश करने पर मिलती मुंहमांगी रकम, देहव्यापार के अड्डे से 3 महिलाएं इस हाल में मिली

Edited By meena, Updated: 02 Feb, 2026 04:35 PM

sex racket busted in raigarh two accused arrested

छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है...

रायगढ़: छत्तीसगढ के रायगढ़ जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने सोमवार को देह व्यापार के एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कारर्वाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक केलो बिहार कॉलोनी स्थित एक किराये के मकान में अवैध रूप से देह व्यापार संचालित किए जाने की सूचना मुखबिर के माध्यम से मिली थी। सूचना की तस्दीक के बाद थाना चक्रधरनगर एवं साइबर थाना की संयुक्त टीम गठित की गई। पुलिस द्वारा योजनाबद्ध तरीके से एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर मकान के भीतर भेजा गया। संकेत मिलते ही टीम ने मौके पर घेराबंदी कर छापा मारा। छापे के दौरान मकान से तीन महिलाओं को मुक्त कराया गया, वहीं मौके से दो आरोपियों डिंपी उर्फ राहुल इजारदार एवं नागेंद्र विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन, नकद राशि एवं देह व्यापार में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री भी जब्त की है।

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे बाहर से महिलाओं को बुलाकर किराये के मकान में रखकर पैसों के लालच में देह व्यापार का संचालन कर रहे थे। पूरे नेटवर्क का संचालन आरोपी स्वयं कर रहे थे। इस मामले में थाना चक्रधरनगर में आरोपियों के विरुद्ध पीटा अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कारर्वाई की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा है कि जिले में किसी भी प्रकार की अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में पुलिस की कारर्वाई आगे भी जारी रहेगी। इस पूरी कारर्वाई में साइबर थाना एवं चक्रधरनगर थाना की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!