कांग्रेस को शिवराज की धमकी, किसानों की मांगें नहीं मानी तो करेंगे प्रदेश स्तरीय आंदोलन

Edited By meena, Updated: 27 Aug, 2019 01:23 PM

shivraj s threat to congress

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर से कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खेल दिया है। सोमवार को आगर मालवा जिले के बड़ौद पहुंचकर किसान आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद...

आगर(फहीम उद्दीन कुरेशी): प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराजसिंह चौहान ने एक बार फिर से कमलनाथ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को आगर मालवा जिले के बड़ौद पहुंचकर किसान आक्रोश रैली में भाग लिया। इस दौरान उनके साथ क्षेत्रीय सांसद महेंद्रसिंह सोलंकी और विधायक मनोहर ऊंटवाल भी उपस्थित थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की फसलों का तुरंत सर्वे नहीं कराया गया और 40 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मुआवजा नहीं दिया गया तो मंत्री- कांग्रेस विधायक एवं सरकार को घेरेंगे।

PunjabKesari

दरअसल, सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने सुभाष मार्ग से कृषि उपज मंडी प्रांगण तक भारी बारिश से खराब हुई फसलों के सर्वे एवं मुआवजा की मांग को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली। साथ ही अनुविभागीय अधिकारी महेन्द्रसिंह कवचे को ज्ञापन सौंपते हुए अपनी गिरफ्तारी दी। रैली के बाद बडौद की कृषि उपज मंडी में शिवराजसिंह चौहान द्वारा किसान आक्रोश रैली को संबोधित भी किया गया।

PunjabKesari

शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर असंवेदनशील होने का आरोप लगाते हुए किसानों की बिगड़ी फसलों का शीघ्र सर्वे कर मुआवजा देने के साथ ही फसल बीमा की राशि देने, फसलों पर किसानों को बोनस देने की मांग की। उन्होंने सरकार को कांग्रेस के द्वारा किए गए वादे जल्द से जल्द पूरे किए जाने की बात कही। शिवराज सिंह ने सरकार को यह चेतावनी भी दी है कि यदि हमारी मांगो को जल्द पूरा नहीं किया गया तो फिर भाजपा किसानों के हित मे प्रदेश स्तरीय आंदोलन करेगी । 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!