शिवराज ने कहा, राहुल नहीं जानते योग की अच्छाइयां

Edited By kamal, Updated: 15 Jun, 2018 02:28 PM

shivraj said rahul does not know the good of yoga

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस संबंधित वीडियो को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर‘अजीब’बताने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी योग और इसकी अच्छाइयों को नहीं जानते।

भोपाल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस संबंधित वीडियो को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा कथित तौर पर‘अजीब’बताने पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी योग और इसकी अच्छाइयों को नहीं जानते। 

मुख्यमंत्री चौहान ने अपने ट्वीट में कहा है कि गांधी का प्रधानमंत्री के फ़टिनेस वीडियो को ‘अजीब’कहना, उनके योग और उसकी अच्छाइयों के अज्ञान को दर्शाता है। जो आदमी भारत का प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है, उसे भारतीय संस्कृति और उससे जुड़े पहलुओं की जानकारी का घोर अभाव है। खबरों के मुताबिक श्री गांधी ने पिछले दिनों आयोजित एक इफ्तार पार्टी में विपक्षी दलों के नेताओं से चर्चा के दौरान इस वीडियो की चर्चा में इसके लिए ‘बिजारे’ शब्द का उपयोग किया था। इस शब्द का हिंदी में अर्थ विचित्र या अजीब से लिया जाता है। प्रधानमंत्री मोदी ने तीन दिन पहले अपना एक फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जिसमें वे एक पार्क में योग और आसन से जुड़ी विभिन्न मुद्राएं करते नजर आ रहे थे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!