Edited By Himansh sharma, Updated: 06 May, 2026 04:54 PM

मध्य प्रदेश के भोपाल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है।
भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल से इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। हबीबगंज इलाके में एक 5 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। आरोपी कोई बाहरी नहीं, बल्कि पड़ोस में रहने वाला 75 साल का बुजुर्ग वकील निकला, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खेल-खेल में पहुंची थी दरिंदगी के दरवाजे तक
पीड़िता के पिता डिफेंस ऑफिसर हैं। बच्ची अक्सर पड़ोस में रहने वाली आरोपी की नातिन के साथ खेलती थी। 3 मई को भी वह खेलने के लिए उसी घर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने उसे बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर घिनौनी हरकत को अंजाम दिया।
मासूम की पीड़ा ने खोली सच्चाई
घर लौटने के बाद बच्ची ने रात में मां से प्राइवेट पार्ट में दर्द की शिकायत की। जब मां ने जांच की तो खरोंच के निशान दिखाई दिए। तुरंत बच्ची को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां दुष्कर्म की आशंका जताई गई। इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।
नाना ने किया गलत काम - बच्ची का बयान
पुलिस पूछताछ में मासूम ने साफ कहा कि पड़ोस वाले नाना ने गंदी हरकत की।” इसके आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और रेप की धाराओं में मामला दर्ज किया।
पहले गुमराह करता रहा, फिर कबूला जुर्म
शुरुआत में आरोपी पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन सख्ती से पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सवालों के घेरे में भरोसा और सुरक्षा
यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज में बच्चों की सुरक्षा और भरोसे पर बड़ा सवाल खड़ा करती है। पड़ोस और रिश्तों की आड़ में छिपे ऐसे दरिंदों से सतर्क रहना अब और भी जरूरी हो गया है..