बस में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ करते पकड़ा गया SI, वीडियो वायरल, पुलिस विभाग में हड़कंप

Edited By Vandana Khosla, Updated: 14 May, 2026 02:14 PM

si caught molesting female doctor on bus goes viral

उज्जैनः एमपी के उज्जैन में से एक चौंकानें वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला डाक्टर के साथ चलती बस में एसआई ने छेड़छाड़ कर दी है। आरोप है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई मुन्नालाल सोलंकी ने महिला डॉक्टर को गंदी नीयत से छूने की कोशिश की। विरोध...

उज्जैनः एमपी के उज्जैन में से एक चौंकानें वाली घटना सामने आ रही है। यहां एक महिला डाक्टर के साथ चलती बस में एसआई ने छेड़छाड़ कर दी है। आरोप है कि पुलिस विभाग में पदस्थ एसआई मुन्नालाल सोलंकी ने महिला डॉक्टर को गंदी नीयत से छूने की कोशिश की। विरोध करने पर एसआई ने महिला के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। बस में हुई इस घटना का पूरा वीडियो भी सामने आया है। जोकि सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है।  

जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना उज्जैन में इंदौर से नागदा जा रही चलती बस में हुई है। जहां बुधवार को बस में सवार एक महिला डॉक्टर के साथ छेड़छाड़ हुई है। बताया गया कि बस हरिफाटक ब्रिज के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान एसआई मुन्नालाल सोलंकी महिला के साथ सीट पर बैठ गया। महिला ने आरोप लगाया है कि एसआई ने उनकी कमर पर हाथ रखकर गलत तरीके से छूने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो एसआई गुस्से से आग बबूला हो उठा। जब महिला ने उसका वीडियो बनाने के लिए फोन निकाला। तभी उनका मोबाइल छीनकर फेंक दिया।

लेकिन, इसी दौरान बस में सवार किसी अन्य यात्री ने घटना का पूरा वीडिया बनाया गया। जिसे बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मामले का वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। इधर, महिला डॉक्टर ने नागदा पहुंचकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले की लिखित शिकायत की। महिला डॉक्टर की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा ने तत्काल कार्रवाई करते हुए एसआई मुन्नालाल सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है। मामले की जांच नागदा मंडी थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को सौंपी गई है। मामले की जांच जारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!