नहीं देखी होगी पुलिस वाले की ऐसी शानदार विदाई! ईमानदार रिकॉर्ड वाले एस आई का घोड़ा बग्गी से शाही सम्मान, लोगों ने बरसाए फूल

Edited By meena, Updated: 30 May, 2026 03:46 PM

si s wedding and farewell ceremony upon retirement in khandwa

खंडवा के कोतवाली पुलिस ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, शहर में निकाला जुलूस कोतवाली थाने में वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एसआई सुरेश जाधव को पुलिस टीम ने राजसी अंदाज में विदाई दी...

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी) : खंडवा के कोतवाली पुलिस ने फूल-मालाओं से किया स्वागत, शहर में निकाला जुलूस कोतवाली थाने में वर्षों तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हुए एसआई सुरेश जाधव को पुलिस टीम ने राजसी अंदाज में विदाई दी। टीआई प्रवीण आर्य और कोतवाली स्टाफ ने न सिर्फ उन्हें सम्मानित किया, बल्कि बैंड-बाजे और घोड़ा-बग्गी के साथ शहर में जुलूस भी निकाला।

सेवानिवृत्ति के अवसर पर पहले टीआई प्रवीण आर्य की अगुवाई में पुलिस टीम ने एसआई सुरेश जाधव का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इसके बाद बैंड की धुनों पर उन्हें घोड़े की बग्गी में बैठाकर पूरे शहर में घुमाया गया। बग्गी पर बैठे एसआई जाधव का रास्ते में लोगों ने भी अभिवादन किया।

PunjabKesari

पुलिस टीम ने सलामी देकर और यादगार तोहफे भेंट कर उनके योगदान को सराहा। टीआई प्रवीण आर्य ने कहा कि एसआई सुरेश जाधव ने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कई सालों तक जिले की सेवा की है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन से जूनियर पुलिसकर्मी हमेशा प्रेरणा लेते रहेंगे।

सुरेश जाधव ने भी कोतवाली परिवार और खंडवा पुलिस का आभार जताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की वर्दी और खंडवा की मिट्टी से जुड़ाव हमेशा रहेगा। एसआई सुरेश जाधव की यह 'शाही विदाई' शहर में चर्चा का विषय बनी रही और पुलिस-जनता के बीच सौहार्द की मिसाल बनकर सामने आई।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!