Edited By Desh Raj, Updated: 15 Feb, 2026 11:48 PM

छतरपुर जिले के राजनगर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। SP अगम जैन ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजनगर थाना TI दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की ये बड़ी कार्रवाई समझी जा रही है।
छतरपुर (राजेश चौरसिया): छतरपुर जिले के राजनगर में पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। SP अगम जैन ने बड़ा एक्शन लेते हुए राजनगर थाना TI दीपक शर्मा को सस्पेंड कर दिया है। एसपी की ये बड़ी कार्रवाई समझी जा रही है।
राजनगर थाना TI दीपक शर्मा सस्पेंड
राजनगर थाने में युवक की आत्महत्या मामले में यह बड़ी कार्रवाई की गई है। जहां घटना संबंधी प्रकरण की जांच के दौरान कर्तव्य में लापरवाही पाए जाने पर निरीक्षक दीपक शर्मा (थाना प्रभारी राजनगर) को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। यह कार्रवाई युवक की आत्महत्या के मामले में लापरवाही के आरोपों के बाद की गई है।
इससे पहले इसी मामले में दो आरक्षकों को भी निलंबित किया जा चुका है। अब तक कुल तीन पुलिसकर्मियों पर गाज गिर चुकी है। जिले के SP अगम जैन ने यह सख्त कदम उठाया है। मामले की विभागीय जांच जारी है और आगे और कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
क्या है पूरा मामला?
छतरपुर जिले के शनिवार को राजनगर थाना में पुलिस कस्टडी के दौरान एक युवक द्वारा फांसी लगाने का मामला सामने आया था । घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक की पहचान राजेश पटेल निवासी विक्रमपुर इमलिया के रूप में हुई थी। इसको लेकर खूब बवाल हुआ था औऱ घरवालों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए थे। इस मामले में अब कड़ी कार्रवाई हुई है। पहले कार्रवाई करते हुए 2 आरक्षक निलम्बित कर दिए गए और अब थाना प्रभारी पर गाज गिरी है।