जमानत पर आए युवक ने लगाया फंदा, गुस्साए लोगों ने थाने का किया घेराव

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 15 Mar, 2019 01:27 PM

suicide in chatterpur

जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र शिवहरे ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। आत्म हत्या के पीछे मानसिक प्रताड़ना बताई जा रही है...

छतरपुर: जिले के महाराजपुर थाना अंतर्गत 25 वर्षीय युवक धर्मेंद्र शिवहरे ने अपने ही घर में फांसी के फंदे से झूल कर आत्महत्या कर ली है। आत्म हत्या के पीछे मानसिक प्रताड़ना बताई जा रही है।
 

PunjabKesari

दरअसल, मृतक हाल ही में कुछ दिन पहले 376 के केस में जमानत पर रिहा होकर घर आया था। 376 के केस के राजीनामा के बदले धर्मेंद्र शिवहरे के परिजनों ने 3 लाख राजाराम अहिरवार के दिए थे लेकिन अब उनके द्वारा 7 लाख और मांगे जा रहे थे। जिस से प्रताड़ित होकर 25 वर्षीय धर्मेंद्र शिवहरे पिता गोकुल शिवहरे ने अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।


PunjabKesari

घटना से प्रताड़ित जब मृतक के परिजन राजाराम अहिरवार के ऊपर एफआईआर कराने के लिए पहुंचे पुलिस के पास गए, लेकिन पुलिस द्वारा कहा गया कि पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई की जाएगी। अभी कुछ नहीं होगा। जिस पर गुस्साएं गांव वालों ने थाने का घेराव कर दिया और FIR दर्ज कराने की मांग करने में लगे हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!