आगर जिले की सुसनेर पुलिस ने पकड़ी एक करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब, कंटेनर जब्त कर आरोपी को किया गिरफ्तार...

Edited By Himansh sharma, Updated: 22 Mar, 2024 02:45 PM

susner police caught liquor worth more than one crore rupees

मध्य प्रदेश की आगर मालवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक  करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब जब्त की है।

आगर मालवा। मध्य प्रदेश की आगर मालवा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की शराब जब्त की है। लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही पुलिस और प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। सुसनेर पुलिस ने एक कंटेनर भी जप्त किया है और एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। जिसे न्यायालय में पेश किया गया है और यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

PunjabKesari
आपको बता दें कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी। इसके बाद सुसनेर पुलिस ने सुसनेर रोड़ पर नाकाबंदी कर कंटेनर को पकड़ लिया। जब पुलिस ने कंटेनर की चेकिंग की तो उसमें अवैध अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। इस शराब की कीमत 1 करोड रुपए से ज्यादा है।

PunjabKesari
जब पुलिस ने कंटेनर चालक से शराब के विक्रय और परिवहन के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा पाया ,इसके बाद पुलिस ने शराब को विधिवत जब्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!