कोरोना से स्थिति बेहद गंभीर, हालात बताते बताते रो पड़े कांग्रेस विधायक
Edited By Vikas Tiwari, Updated: 16 Apr, 2021 01:59 PM

मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इंदौर की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते करते भावुक हो उठे। प्रेस कांफ्रेंस करते वक्त कांग्रेस विधायक के आंसू निकल आए।
इंदौर (सचिन बहरानी): मध्यप्रदेश में कोरोना से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला इंदौर की वर्तमान स्थिति को लेकर प्रेस कांफ्रेंस करते करते भावुक हो उठे। प्रेस कांफ्रेंस करते वक्त कांग्रेस विधायक के आंसू निकल आए।
दरअसल इंदौर से कांग्रेस विधायक कोरोना को लेकर महत्वपूर्ण प्रेस कांफ्रेंस कर रहे थे। इस बीच इंदौर शहर के बिगड़ते हालात और स्थानीय प्रशासन व सरकार से साथ ना मिलने की बात कहते हुए वे भावुक हो गए। प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा कि ‘मेरा बेटा अस्पताल में भर्ती है और मैं हर दिन अस्पतालों में लोगों की सेवा के लिए जा रहा हूं, लेकिन शहर के मंत्री और सांसद नदारद हैं। मैं सभी से विनती करता हूं कि कांग्रेस और भाजपा से ऊपर उठकर बीमार को दूऱ भगाने के लिए सभी नेता आगे आएं।

बता दें कि विधायक संजय शुक्ला इंदौर से कांग्रेस के महापौर उम्मीदवार हैं। कोरोना को लेकर इन दिनों वे अक्सर एक्शन में देखे जा रहे हैं। बीते दिनों ही उन्होंने 10 ऑक्सीजन मशीनों इंदौर के सुपर स्पशलिटी अस्पताल को दी है।
Related Story

CM विष्णु देव साय ने युवाओं से किया संवाद, बताया कैसे एक छोटे गांव का सरपंच बना मुख्यमंत्री

छोटे गांव से IAS और वित्त मंत्री तक का सफर, ओपी चौधरी ने छात्रों को बताई अपनी कहानी

3 बार डॉक्टरों ने मृत बताया, अंतिम संस्कार से पहले आई हिचकी और अचानक उठकर खड़ा हो गया शख्स

CM विष्णुदेव साय ने युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, अपने संघर्ष की कहानी सुनाकर बताई जनसेवा की अहमियत

मंत्री जी बिजली तो दिलवा दो! किसान ने शिविर में बताई परेशानी, मंत्री के सामने खोली बिजली व्यवस्था...

किसानों के लिए CM मोहन का बड़ा ऐलान, खेती के साथ कमाई बढ़ाने के बताए नए रास्ते

कमलनाथ सरकार कैसे गिरी? दिग्विजय सिंह ने सिंधिया को लेकर किया बड़ा खुलासा, बताई अंदरूनी कहानी

CM हेल्पलाइन पर शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई, PWD के 13 अधिकारियों को...

दिग्विजय सिंह की सनातन यात्रा पर भाजपा का बड़ा हमला, बताया ‘ढोंग’, राम मंदिर को लेकर भी घेरा!

हिला देने वाले ग्वालियर हादसे का सच आया सामने, ट्रक चालक ने कांपते हुए बताई हकीकत