Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 16 May, 2019 10:55 AM
जिले में मानवता उस समय दम तोड़ती दिखाई दी। यहां एक शख्स और उसकी दो महिला कजिन, जिसमें नाबालिग भी शामिल है उन्हें पेड़ से बांधकर घंटो पीटा गया। यह घटना जिले के अर्जुन कालोनी में घटी है। शख्स कथित तौर पर एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था...
धार: जिले में मानवता उस समय दम तोड़ती दिखाई दी। यहां एक शख्स और उसकी दो महिला कजिन, जिसमें नाबालिग भी शामिल है उन्हें पेड़ से बांधकर घंटो पीटा गया। यह घटना जिले के अर्जुन कालोनी में घटी है। शख्स कथित तौर पर एक शादीशुदा महिला के साथ भाग गया था।
घटना कुछ दिनों पहले की है। मुख्य आरोपी मुकेश की पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई थी। दही पुलिस स्टेशन में उसने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। मंगलवार को उसने अपनी पत्नी को पकड़ लिया।जिसके बाद उसने अपनी पत्नी के प्रेमी से संपर्क किया और उससे कहा कि समझौता करने के लिए अर्जुन कालोनी आए। जब शख्स अपनी कजिन के साथ आया तो मुकेश और उसके परिवार ने कथित तौर पर लड़कियों का शोषण किया और तीनों की पिटाई कर दी।
इस सारी वारदात को हजारों लोग तमाशबीन बने देख रहे थे लेकिन किसी ने भी पीड़ितों की मदद नहीं की। लोगों ने इस बर्बरतापूर्ण कृत्य का वीडियो बनाया। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में सभी लोग हंस रहे है जबकि एक लड़की हमलावरों के वार को रोकने की कोशिश करती है लेकिन बुजुर्ग शख्स उसकी बांह को मोड़ देता है जबकि एक आदमी और पुरुष उसे पीटते हैं। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जिसमें से चार फरार हैं। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सिटी एसपी संजय मुवेल ने कहा, 'हमने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। जिसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। उन्हें जेल भेज दिया गया है। हमें उम्मीद है कि फरार चार आरोपियों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा।'