प्रभारी मंत्री के सामने अफसरों पर बिफरे विधायक, दी ये चेतावनी

Edited By suman, Updated: 11 Feb, 2019 10:46 AM

the minister in front of his own government officials

जिला योजना समिति की पहली बैठक में रविवार को प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार के सामने अधिकारियों को जमकर घेरा। उन्होंने शहर की खराब सड़कों, बिजली कटौती और बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही पोषण आहार वितरण...

भोपाल: जिला योजना समिति की पहली बैठक में प्रदेश सरकार के मंत्रियों और कांग्रेस विधायकों ने प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार के सामने अधिकारियों को जमकर घेरा। उन्होंने शहर की खराब सड़कों, बिजली कटौती और बिगड़ी ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही पोषण आहार वितरण व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। जनप्रतिनिधियों ने हर मामले में अफसरों की कमी गिनाते हुए कहा- अफसर या तो काम शुरू नहीं कर पा रहे हैं अथवा उन्हें फॉलो नहीं कर रहे। ऐसे में लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। 
 

PunjabKesari



अधिकारियो को दी चेतावनी
बैठक में चंबल नदी से पानी लाने के प्रोजेक्ट में बाधक  विभिन्न विभागों की एनओसी का मामला भी उठा। इस पर प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार ने वन विभाग के अधिकारियों को जल्द एनओसी जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा- मैं इस बार सारे प्वाइंट नोट करके ले जा रहा हूं। अगली बैठक तक इन पर काम हो जाए। यदि  काम नहीं हुआ और लापरवाही नजर आई तो संबंधित अधिकारी पर एक्शन के लिए सीधा प्रस्ताव भोपाल भेजा जाएगा।'

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!