लव मैरिज से नाराज अपनों ने फेर लिया मुंह, सहारा बने पुलिस वाले, 2 साल के बच्चे को गोद में उठाकर करवाया पिता का संस्कार
Edited By meena, Updated: 24 May, 2023 06:59 PM

पिता का सहारा क्या होता है यह वही समझ सकता है...
मनेंद्रगढ़ (सुरजीत सिंह) : पिता का सहारा क्या होता है यह वही समझ सकता है, जिनके सिर से पिता का साया ऊठ चुका हो। कुछ इसी तरह का मामला मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली में आया जब एक महिला थाने में अपने दो साल के बेटे के साथ शव वाहन में अपने पति का शव लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु रायपुर में इलाज के दौरान हो गई है। अपने पति के अंतिम संस्कार करने में आ रही आर्थिक व सामाजिक परेशानी पर मदद की आस में महिला ने कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह से गुहार लगाई तो कोतवाली प्रभारी के साथ समस्त स्टॉफ महिला की मदद को जुट गया।

महिला ने बताया कि प्रेम विवाह करने के बाद पति की मृत्यु के पश्चात रिश्तेदारों ने मुंह मोड़ लिया है। अपनों की बेरूखी के बीच मनेंद्रगढ़ सिटी कोतवाली पुलिस सहारा बन कर सिटी कोतवाली प्रभारी ने पुलिसकर्मियों के साथ मृतक का अंतिम संस्कार किया।
मंगलवार की रात लगभग 8 बजे कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के अमलीबहरा की रहने वाली सविता सिंह मनेंद्रगढ़ थाने शव वाहन के साथ पहुंची और सिटी कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह के सामने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उसके पति जिस से उसने प्रेम विवाह किया था। मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के जखारा का रहने वाला निक्की वाल्मीकि के शव के साथ वह आई है। प्रेम विवाह करने के कारण परिवार वालों से दूरी है।

मृतक के दो वर्षीय बेटे को गोद में ले कर दी मुखाग्नि:
एक महीना पूर्व ही अपने पिता को खो चुके कोतवाली प्रभारी सचिन सिंह ने पिता का ना होने का दर्द समझते हुए मुक्तिधाम पहुंच कर मृतक के दो वर्षीय बेटे को गोद में उठा कर अंतिम संस्कार की प्रकिया पूरी की।
Related Story

राजधानी में प्रशासनिक सर्जरी, बदले गए 2 SDM, जानिए कौन कहां गया?

भारी पुलिस, बैरिकेडिंग के बाद भी सुरक्षा घेरा तोड़ मंत्री कैलाश के घर प्रदर्शन करने पहुंचा दंपति,...

BJP दिग्गज मंत्री बोले- जो करता हूं, मुंह पर करता हूं, किसी को बुरा लगे तो लगे, फर्क नहीं पड़ता, 70...

छत्तीसगढ़ विधानसभा ने ईज ऑफ डूइंग बिजनेस अधिनियम पास किया, जोखिम आधारित व्यवस्था अपनाने वाला देश का...

भोपाल में अचानक बदली बड़ी प्रशासनिक जिम्मेदारी! जानिए कौन बनीं बैरसिया की नई SDM

नाबालिग सगी बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म! 11 महीने में कई बार संबंध बनाए, मां के उड़े होश

बेटे से मिलने की जिद में किडनैपर बना पिता, 12 दिन की रेकी, फिर राजस्थान भागा, ऐसे हुआ गिरफ्तार

11वीं में पढ़ने वाले बच्चे ने 18लोगों को काटा, 3 साल पहले आवारा कुत्ते ने काटा था,स्कूल और...

MP को रुला गई ये तस्वीर,रोते-रोते पुलिस के पैरों में गिर गया किसान, SP भी हुए भावुक, किसान को उठाकर...

MP में सरकारी नौकरी का सबसे बड़ा ऐलान! 2 साल में 1 लाख नियमित भर्तियां, CM मोहन का बड़ा फैसला