ओंकारेश्वर में लव मैरिज के बाद शादी के फेरे लेने पहुंचे जोड़े पर जानलेवा हमला, लड़की के घरवालों प्यार से बुलाया और कर दिया कांड

Edited By Desh Raj, Updated: 06 Feb, 2026 07:22 PM

deadly attack on a couple in omkareshwar

सूरत से भागकर इंदौर में लव मैरिज करने वाले युगल जोड़े को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सामाजिक रीति-रिवाज से फेरे कराना भारी पड़ गया।शादी की रस्म के लिए पहुंचे दोनों पक्षों के बीच बस स्टैंड पर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए।

खंडवा (मुश्ताक मंसूरी):  सूरत से भागकर इंदौर में लव मैरिज करने वाले युगल जोड़े को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में सामाजिक रीति-रिवाज से फेरे कराना भारी पड़ गया।शादी की रस्म के लिए पहुंचे दोनों पक्षों के बीच बस स्टैंड पर विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू चल गए।इसमें दूल्हा, उसका दोस्त और पत्नी घायल हो गए।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीर्थनगरी में खूनी संघर्ष, तीन लोग घायल

फरियादी नानकदास पिता लक्ष्मण पंवार (25), निवासी भट्टयान बुजुर्ग, जिला खरगोन ने पुलिस को बताया कि उसकी सगाई करीब दो साल पहले ग्राम अंदड़ निवासी अरुणा से हुई थी। काफी समय से लड़की के पिता शादी के लिए तैयार नहीं थे।चार फरवरी को वह अरुणा को सूरत (गुजरात) से लेकर आया और इंदौर में वैदिक संस्कार संस्था से प्रेम विवाह कर विवाह प्रमाण पत्र प्राप्त किया।

गुजरात के सूरत से विवाह रचाने पहुंचे था युगल जोड़ा

लव मैरिज के बाद लड़की पक्ष ने कहा कि सामाजिक रीति-रिवाज से शादी के फेरे भी करा दिए जाएं। इसके लिए दोनों परिवारों को ओंकारेश्वर बुलाया गया।शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे दोनों पक्ष पुराना बस स्टैंड पर मिले, जहां से शादी की रस्में पूरी करने जाना था। यहां लड़की के पिता केसरिया सांवले के साथ दोनों साले अरुण, संदीप और रिश्तेदार सागर सांवले, अमन कनाडे ने युवक से लड़की को भगाकर लाने की बात पर विवाद शुरू कर दिया।

देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हुई और मामला मारपीट में बदल गया।रिपोर्ट के अनुसार छोटे साले संदीप सांवले ने धारदार चाकू से नानकदास की गर्दन पर हमला करने की कोशिश की और उसके बाएं गाल पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया।बीच-बचाव करने आए दोस्त राम हिरवे की पीठ में भी चाकू घोंप दिया गया।गंभीर हालत में उसे ओंकारेश्वर अस्पताल से खंडवा रेफर किया गया है। वहीं बीच बचान करने आई पत्नी अरुणा के साथ भी मारपीट और गला दबाने का आरोप लगाया गया है।मौके पर मौजूद ग्रामीणों और परिजनों ने बीच-बचाव किया, तभी पुलिस पहुंची और घायलों का मेडिकल कराया गया। आगे जांच की जा रही है

थाना प्रभारी अनोख सिंह सिंद्या ने कहा सभी को थाने लाया गया था। मामले की जांच की जा रही है।घायलों को रेफर कर दिया है, आरोपितों से पूछताछ जारी है।विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है और मामले में आगे जांच की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!