UP से आई बारात की MP में पिटाई, मामूली विवाद में लड़की वालों ने लड़के वालों को पीटा

Edited By meena, Updated: 16 May, 2022 05:28 PM

the procession from up was thrashed in mp in a minor dispute

छतरपुर में एक बारात की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां उत्तरप्रदेश से आई बारात की मध्यप्रदेश के छतरपुर में पिटाई हुई है। जिसमें आधा दर्जन बाराती घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाता गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

छतरपुर(राजेश चौरसिया): छतरपुर में एक बारात की पिटाई का मामला सामने आया है। जहां उत्तरप्रदेश से आई बारात की मध्यप्रदेश के छतरपुर में पिटाई हुई है। जिसमें आधा दर्जन बाराती घायल हुए हैं जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाता गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के मुताबिक घटना छतरपुर जिले के लवकुशनगर की है, यहां के देवनगर में उत्तरप्रदेश खन्ना के मबई-खुर्द गांव से बारात आई हुई थी। यह बारात देवनगर में राकेश अहिरवार के घर गई थी। लेकिन फूल मालाओं की जगह बारातियों को लाठी डंडों स्वागत हुआ। बताया जा रहा है कि विवाद गाड़ी को गली से मोड़ने को लेकर विवाद हुआ था। जहां लड़की पक्ष ने बारातियों की जमकर धुनाई कर दी।

PunjabKesari

पहले हुई बहसा-बहसी बाद में मारपीट हो गई और यह मार-पीट इतनी बढ़ गई कि वर पक्ष और वधु पक्ष आमने-सामने आ गए और दूल्हा छोड़ पूरी बारात को पीटा गया। घायल दूल्हे के मामा अशोक कुमार ने बताया कि दूल्हा छोड़कर सभी की पिटाई हुई है। दूल्हा दूर है इसलिए बच गया क्योंकि वह बारात का राजा था और दूल्हे की ड्रेस में था अगर वह दूल्हे की ड्रेस में नहीं होता तो उसकी भी धुनाई हो जाती। यहां बारात में दूल्हे के आस-पास के और सभी नाते-रिश्तेदार पिटाई में घायल/लहूलुहान हुए हैं। जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया है।

PunjabKesari

बालगोविंद अहिरवार निवासी बिला दक्षिण थाना कबरई ने बताया कि कल उसके भांजे अरविंद कुमार अहिरवार की बारात लवकुश नगर थाना क्षेत्र के देवनगर में गई। उसी दौरान किराए की गाड़ी करके ले गए लेकिन गाड़ी मोड़ने को लेकर विवाद हो गया। फिर क्या था यह विवाद घमासान में बदल गया और लड़की पक्ष के लोगों ने बारात पक्ष पर लाठी-डंडे, लात-घूंसे चलाना शुरू कर दिये। इस बीच जो भी बीच-बचाव और बचाने गये उन लोगों के साथ भी मार-पीट कर दी, जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल अशोक अहिरवार की मानें 70-80 बारात थी जिसमें 2 दर्जन लोगों को पीटा गया है। घायलों को पहले लवकुश नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। वहां से रेफर कर छतरपुर लाया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!