Edited By Desh sharma, Updated: 02 Feb, 2026 11:59 PM

इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अमेरिका के टैरिफ वार के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अमेरिका ने भारत पर अब टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
(डेस्क): इस वक्त एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। अमेरिका के टैरिफ वार के बीच भारत के लिए अच्छी खबर है। दरअसल अमेरिका ने भारत पर अब टैरिफ 25 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी कर दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर लगे टैरिफ को घटा दिया है। इसकी जानकारी ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट के जरिए दी। ट्रंप ने लिखा कि भारत पर लगे रेसिप्रोकल टैरिफ को 25% से घटाकर 18% किया जाता है। आगे ट्रंप ने लिखा कि 'यह मेरे लिए सम्मान की बात है कि आज सुबह मैंने भारत के प्रधानमंत्री मोदी से बात की। वे मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक हैं और अपने देश के एक शक्तिशाली और सम्मानित नेता हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की और कहा कि भारत अब रूस से तेल नहीं खरीदेगा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि भारत अब ज्यादा तेल वेनेजुएला से खरीदेगा। इसका सीधा फायदा भारतीय निर्यातकों और कारोबारियों को मिलेगा।
ट्रंप ने लिखा कि हमने कई मुद्दों पर बात की अब यूक्रेन में चल रहे युद्ध को खत्म करने में भी मदद मिलेगी, जिसमें हर हफ़्ते हज़ारों लोग मर रहे हैं! प्रधानमंत्री मोदी के साथ दोस्ती और सम्मान के नाते, और उनके अनुरोध पर, तुरंत प्रभाव से, हम एक व्यापारिक समझौते पर सहमत हुए हैं।
आपको बता दें अब इस समझौते के तहत, अमेरिका 25% के बजाय 18% का कम टैरिफ लगाएगा। भारत भी अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को पूरी तरह से शून्य कर देगा। लिहाजा अंतराष्ट्रीय स्तर पर ये बहुत बडी राहत के तौर पर देखा जा रहा है।
वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के साथ ट्रेड डील की पुष्टि करते हुए इसका स्वागत किया। उन्होंने X पर लिखा, "आज मेरे प्यारे दोस्त राष्ट्रपति ट्रंप से बात करके बहुत अच्छा लगा। खुशी है कि अब मेड इन इंडिया प्रोडक्ट्स पर टैरिफ 18% कम हो जाएगा। इस शानदार घोषणा के लिए भारत के 1.4 अरब लोगों की तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को बहुत-बहुत धन्यवाद।"