इंदौर में लाइफ टैक्स का विरोध, हड़ताल पर हजारों ट्रक ड्राइवर

Edited By meena, Updated: 30 Sep, 2019 01:06 PM

thousands of truck drivers on strike

इंदौर के ट्रक ड्राइवर आज लाइफ टैक्स के विरोध में हड़ताल पर चले गए। सरकार के 1 अक्टूबर को टैक्स रिन्यूअल के आदेश का सभी ट्रक ड्राइवर विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि हम हर तीसरे महीने टैक्स भरते हैं। यह टैक्स हमारे लिए दोहरी मार है...

इंदौर: इंदौर के ट्रक ड्राइवर आज लाइफ टैक्स के विरोध में हड़ताल पर चले गए। सरकार के 1 अक्टूबर को टैक्स रिन्यूअल के आदेश का सभी ट्रक ड्राइवर विरोध कर रहे हैं। इनका कहना है कि हम हर तीसरे महीने टैक्स भरते हैं। यह टैक्स हमारे लिए दोहरी मार है। क्योंकि 15 साल पुरानी गाड़ियों को डिपो अटैच नहीं करता है। फिर ये एक्सट्रा टैक्स थोपकर सरकार हमारे साथ ज्यादती कर रही है। 

PunjabKesari

हड़ताल पर बैठे ट्रक ड्राइवरों का कहना है कि हम 5 और 6 मॉडल गाड़ियों का हर तीसरे महीने में 6 हजार 5 सौ रुपए भरते हैं। वहीं 10 से 12 साल पुरानी गाड़ियों के टैक्स का हिसाब लगाया जाए तो यह दो से ढाई लाख रुपए होता है। 12 से 15 साल पुरानी गाड़ी को तो डिपू वैसे ही अटैच नहीं करता ऐसे में सरकार को ड्राइवरों के टैक्स भरने चाहिए। सरकार को पुरानी गाड़ियों को अटैच नहीं करने की ओर ध्यान भी देना चाहिए। तभी ड्राइवर दोहरी मार से बच सकते हैं। इनके हड़ताल पर चले जाने से मांगलिया डिपो से प्रतिदिन जाने वाले हजारों टैंकराें के पहिए थम गए हैं। इनमें हजारों टैंकर रोजाना पेट्रोल-डीजल दूसरे शहरों तक पहुंचाते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!