Edited By meena, Updated: 07 Feb, 2020 03:17 PM
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर में तीन दिवसीय तकनीकी सांस्कृतिक कार्यक्रम FLUXUS 2020 की आज शुरुआत हुई कार्यक्रम उद्घाटन में भारतीय शास्त्रीय संगीत और काव्यांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया...
इंदौर(गौरव कांछल): भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान इंदौर में तीन दिवसीय तकनीकी सांस्कृतिक कार्यक्रम FLUXUS 2020 की आज शुरुआत हुई कार्यक्रम उद्घाटन में भारतीय शास्त्रीय संगीत और काव्यांजलि अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया।
शास्त्रीय संगीत में SPIC MACAY की तरफ से आये हुए मशहूर बांसुरी वादक पंडित राहुल कुलकर्णी और प्रसिद्ध तबला वादक हितेंद्र दीक्षित ने कार्यक्रम की शुरुआत की जिसके बाद आयोजित काव्यांजलि में अरुण जैमिनी और डॉ विष्णु सक्सेना ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। युवा कवियों ने भी अपने गीतों एवं कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संस्थान के कार्यवाहक निदेशक प्रो नीलेश कुमार जैन जी ने सभा को संबोधित किया और Fluxus 2020 के आरम्भ होने की घोषणा की।