करंट लगाकर किया बाघ का शिकार, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 14 May, 2019 04:28 PM

tiger victim 3 accused arrested

प्रदेश में बाघों के शिकार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला मझगवां वन रेंज की अमिरती बीट का है जहां शिकारियों ने करंट लगाकर तीन साल के एक बाघ का शिकार किया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है...

सतना: प्रदेश में बाघों के शिकार के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला मझगवां वन रेंज की अमिरती बीट का है जहां शिकारियों ने करंट लगाकर तीन साल के एक बाघ का शिकार किया है। पुलिस कार्रवाई करते हुए तीन शिकारियों को गिरफ्तार किया है। जहां पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि सांभर, चीतल जैसे छोटे जानवर के शिकार के लिए उन्होंने नाले में करंट फैलाया था। लेकिन बाघ की मौत हो गई।

PunjabKesari

कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्होंने रविवार रात साढ़े 8 बजे नाले में करंट फैलाया था। जब रात तकरीबन सवा 11 बजे बाघ पानी पीने के लिए नाले पर पहुंचा। करंट लगते ही उसने जोर की दहाड़ मारी और वहीं पर गिर गया। दहाड़ से घबराकर शिकारी भाग गए। उधर, नर्सरी में मौजूद गश्ती चौकीदारों ने जब रात में सर्च शुरू की तो बाघ का शव नाले के पास मिला। सोमवार को सरभंगा नर्सरी में वन अधिकारियों की मौजूदगी में टाइगर का पोस्टमार्टम कराया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!