दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे खड़ी कार को पिकअप ने मारी टक्कर, 2 लोगों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 05 Jan, 2020 05:52 PM

tragic accident pickup collided car parked on roadside 2 people dead

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक खड़ी कार को पिकअप वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो...

बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में रविवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक खड़ी कार को पिकअप वाहन ने टक्कर मारी दी। हादसे मे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और करीब 6 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

वहीं हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुर्घटना खैरलांजी थाना क्षेत्र के मोवाड़ गांव के पास की है। यहां सड़क किनारे खड़ी एक कार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी हुए।

वहीं इस दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। इस दुर्घटना में 6 अन्य लोग भी घायल हुए हैं,​​ जिनमें से 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना एबुलेंस और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल रवाना किया और शवों को जब्त कर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों को इस हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!