मजदूरों से भरी गाड़ी ट्राले से टकराई, 4 की मौके पर मौत, 8 घायल

Edited By meena, Updated: 26 Sep, 2020 01:20 PM

train full of laborers collides with trolley 4 died on the spot 8 injured

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दताना मताना के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के सुबह 4 बजे ट्राले और मजदूरों से भरी गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा नरवर...

उज्जैन: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में दताना मताना के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तड़के सुबह 4 बजे ट्राले और मजदूरों से भरी गाड़ी में टक्कर हो गई। इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई जबकि 8 घायल हो गए इनमें से 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा नरवर थाना पुलिस चौकी का बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने एंबुलेंस से घायलों को उज्जैन जिला चिकित्सालय भर्ती कराया है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, कटनी जिले के मजदूर मजदूरी के लिए एक गाड़ी में नीमच के लिए जा रहे थे रास्ते में उज्जैन के दताना मताना के पास ट्रक से टक्कर हो गई। जिसमें 4 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकि अन्य घायल हो गए। हादसे को लेकर पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर ली गई है। ट्राला ड्राइवर और क्लीनर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!