दर्दनाक सड़क हादसा: बैतूल में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

Edited By Jagdev Singh, Updated: 11 Dec, 2019 01:15 PM

traumatic accident unregistered truck hits bike in betul 3 people dead

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में मरने वालों में दो युवतियां और एक युवक भी शामिल है..........................

बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। वहीं इस सड़क हादसे में मरने वालों में दो युवतियां और एक युवक भी शामिल है।

बैतूल में नेशनल हाइवे 69 पर बीती रात हुए एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुप्पा गांव के 5 लोग मजदूरी करके रात में बैतूल से अपने घर जा रहे थे। इनमें 3 युवतियां और 2 युवक शामिल थे।

कुप्पा जोड़ पर गांव की ओर मुड़ते समय किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को रात 11.30 बजे टक्कर मार दी। इससे बाइक चला रहे युवक और 2 युवतियों की मौके पर ही मौत हो गई। एक युवती और एक युवक गंभीर है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृत युवतियों की उम्र 17 और 24 साल बताई जा रही है, जबकि युवक की उम्र 26 साल के करीब बताई जा रही है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!