नाथू राम गोडसे की पूजा करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 30 Nov, 2019 10:11 AM

two accused who worshiped nathu ram godse arrested

ग्वालियर में कोतवाली पुलिस ने गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ विगत दिनों महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे के चित्र की...

ग्वालियर(अंकुर जैन): ग्वालियर में कोतवाली पुलिस ने गोडसे का बलिदान दिवस मनाने वाले 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ विगत दिनों महात्मा गांधी के हत्यारे नाथू राम गोडसे के चित्र की पूजा करने की शिकायत की गई थी। पुलिस ने नेताओं को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद न्यायालय ने इन्हें जेल भेज दिया हैं।

PunjabKesari

कोतवाली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार को नरेश और पवन दोनों  हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। 15 नवंबर को हिन्दू महासभा ने दौलतगंज स्थित अपने कार्यालय में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे का बलिदान दिवस मनाया था। इस दौरान हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने गांधी जी के खिलाफ आपत्तिजनक पर्चे बाटें थे। इस मामले में कांग्रेस की शिकायत पर हिन्दू महासभा के पदाधिकारी नरेश बाथम और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। अब पुलिस ने नरेश बाथम सहित कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। फिलहाल पुलिस हिन्दू महासभा के अन्य नेताओं की भी जल्द गिरफ्तार करने की बात कह रहीं हैं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!