कांग्रेस या भाजपा निर्मला सप्रे राज्यसभा में किसे करेगी वोट? विजयवर्गीय का बयान आया सामने

Edited By meena, Updated: 08 Jun, 2026 03:51 PM

vijayvargiya makes a big claim regarding nirmala sapre

मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। भोपाल में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया...

भोपाल : मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर चुनावी मुकाबले को रोचक बना दिया है। भोपाल में उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। इधर कांग्रेस खेमें में क्रॉस वोटिंग को लेकर टेंशन बढ़ गई है। विधायकों की बाड़े बंदी शुरु कर दी है। इसी बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के दावे से कांग्रेस की परेशानी और बढ़ सकती है। उन्होंने दावा किया है कि बीना विधायक निर्मला सप्रे भाजपा के साथ है और भाजपा के लिए वोटिंग करेंगी।

सूत्रों के मुताबिक, निर्मला सप्रे आज बीजेपी विधायक दल की बैठक के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव से मिलने सीएम हाउस पहुंची थी। हालांकि, यहां क्या चर्चा हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

बता दें कि बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे कई बार भाजपा के मंच पर दिख चुकी है। जिसके बाद नेता प्रतिपक्ष सिंघार ने निर्मला सप्रे की सदस्यता खत्म करने की कई शिकायते की। फिलहाल मामला कोर्ट में पेंडिंग है। ऐसे में मौजूदा स्थितियों और कैलाश विजयवर्गीय के बयान के बाद अटकलें हैं कि निर्मला सप्रे राज्यसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में ही वोटिंग करेंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!